बजट से देश के आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

जासं, गाजियाबाद : मेरठ रोड स्थित एचआरआइटी संस्थान में एमबीए विभाग के छात्र-छात्राओं ने बजट-2016 को ल

By Edited By: Publish:Sat, 05 Mar 2016 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 05 Mar 2016 08:04 PM (IST)
बजट से देश के आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

जासं, गाजियाबाद : मेरठ रोड स्थित एचआरआइटी संस्थान में एमबीए विभाग के छात्र-छात्राओं ने बजट-2016 को लेकर फाइनेंस क्लब के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रकट किए। संगोष्ठी का संचालन राम दुबे, गौरव कुमार और खुशबू त्यागी ने किया। छात्र अभिनव शर्मा ने कहा कि ग्रामीण भारत को विकसित भारत की कतार में लाने के लिए बजट में कई योजनाएं शामिल हैं। लोक-लुभावन घोषणाओं के इतर बजट में निवेश एवं संरचना निर्माण पर जोर दिया गया है। सोनम वर्मा ने कहा कि उपेक्षित किसानों को इस बार बजट का केंद्र ¨बदु माना गया। यह बजट भारत की आर्थिक विकास की गति को रफ्तार देगा। संगोष्ठी में विकास त्यागी, निर्मला कुमार, दीक्षा कुमारी, मेघा भारती, मोहम्मद अनस, पारूल और ज्योति त्यागी ने विचार प्रकट किए। इस मौके पर डा. एसके ¨सह, प्रो. नेहा अग्रवाल, डा. राजीव सिजारिया, डा. आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संस्थान के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने छात्रों को बजट पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी