यमुना में नहाते में डूबा बालक, सात घंटे बाद मिला शव

चचेरे भाई संग गया था नहाने किनारे पर कोहराम बिना पोस्टमार्टम शव का किया अंतिम संस्कार।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 05:29 AM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 05:29 AM (IST)
यमुना में नहाते में डूबा बालक, सात घंटे बाद मिला शव
यमुना में नहाते में डूबा बालक, सात घंटे बाद मिला शव

संवाद सहयोगी, टूंडला: बुधवार सुबह यमुना में दोस्तों संग नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से सात घंटे बाद शव को यमुना से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरुकुआ निवासी छोटेलाल का सात वर्षीय पुत्र देवीचरन चचेरे भाई दीपक के साथ गांव के समीप स्थित यमुना में नहाने गया था। सुबह करीब नौ बजे वह नहाते समय यमुना के गहरे पानी में डूब गया। दीपक ने जानकारी स्वजन को दी। ग्रामीणों ने यमुना में शव की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। मौके पर थानाध्यक्ष नगला सिंघी सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। गोताखोरों के साथ मिलकर शव की तलाश की गई। करीब सात घंटे बाद शव को यमुना से बरामद कर लिया गया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बालक का शव न मिलने तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण यमुना किनारे डटे रहे। सीओ हरीमोहन सिंह का कहना है कि पीएसी के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन उनके यमुना में उतरने से पहले ही शव बरामद कर लिया गया।

इंसेट

जाल में फंसे तीन मगरमच्छ, न जाएं नहाने

बच्चे के शव की तलाश में जुटे ग्रामीण गोताखोर उस समय दहशत में आ गए, जब बच्चे को यमुना में तलाशने को गोताखोरों ने यमुना में जाल डाला तो उसमें बालक का शव तो नहीं फंसा, लेकिन तीन मगरमच्छ फंस गए। हालांकि तीनों जाल से निकलकर भाग गए। इसके बाद किसी ने भी यमुना में शव की तलाश को हिम्मत नहीं दिखाई। जाल के माध्यम से ही शव की यमुना में तलाश की गई। सीओ ने ग्रामीणों से यमुना में नहीं नहाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी