इंजन में आई खराबी से दो घंटे खड़ी रही वंदेभारत ट्रेन

टूंडला, संस। देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जनता को समर्पित किए जाने के बाद पहले ही दिन इंजन में खराबी आने से दो घंटे तक हाथरस जंक्शन पर खड़ी रही। इसमें सवार यात्रियों को विक्रम शिला ट्रेन रोक बैठाया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 10:28 PM (IST)
इंजन में आई खराबी से दो घंटे खड़ी रही वंदेभारत ट्रेन
इंजन में आई खराबी से दो घंटे खड़ी रही वंदेभारत ट्रेन

संवाद सहयोगी, टूंडला: देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रायल के दूसरे दिन ही दगा दे गई। शनिवार सुबह दिल्ली रेल खंड के चमरौला रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन का इंजन फेल हो गया और ब्रेक जाम हो गए। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से दिल्ली भेजना पड़ा।

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से रवाना किया था। यह ट्रेन दिल्ली से शुक्रवार सुबह छह बजे चलकर दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंच गई। वापसी में इटावा के निकट ट्रेन से जानवर टकरा गया। इसके चलते सुबह करीब साढ़े छह बजे दिल्ली रेल खंड के चमरौला रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। ब्रेक वाल्व जाम हो गए। कोचों की लाइट चली गई। इलेक्ट्रानिक सिस्टम फेल होने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। यात्रियों को विक्रमशिला एक्सप्रेस रोककर उससे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। करीब दो घंटे बाद इंजन में आई खराबी को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन का इलेक्ट्रॉनिक इंजन सिस्टम सामान्य इंजनों से भिन्न है। इस कारण रेलवे वर्कशॉप के इंजीनियरों को तकनीकी खामी समझने में देरी हुई। रेल अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन की अब दिल्ली में पूरी तरह जांच होगी। ट्रेन रविवार को वाराणसी जाएगी या नहीं इस पर भी संदेह है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इलाहाबाद सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए थे। उसे हाथरस पर ठीक कराकर आगे रवाना कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी