रवींद्र बने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

जासं, फीरोजाबाद: उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कैलाश उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष मदनलाल की देखरेख में जिला कमेटी, महानगर कमेटी, युवा महानगर कमेटी, महिला कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Apr 2018 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 03 Apr 2018 09:30 PM (IST)
रवींद्र बने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष
रवींद्र बने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

जासं, फीरोजाबाद: उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कैलाश उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष मदनलाल की देखरेख में जिला कमेटी, महानगर कमेटी, युवा महानगर कमेटी, महिला कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।

आपसी सहमति से रवीन्द्र लाल तिवारी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। संजय कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, कौशल किशोर उपाध्याय जिला महामंत्री चुने गए। वहीं महानगर कमेटी में राजेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, सुनील कुमार अग्रवाल महानगर मंत्री, पंकज अग्रवाल कोषाध्यक्ष, युवा महानगर कमेटी में आसिम खान युवा महानगर अध्यक्ष, सुधीर युवा महामंत्री, विजय भम्वानी युवा कोषाध्यक्ष चुने गए। युवा जिलाध्यक्ष कमेटी में देश दीपक यादव को जिलाध्यक्ष युवा, सुधीर जिला महामंत्री, दीपक यादव कोषाध्यक्ष, जिला महिला कमेटी में शीलमणि जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, सरोज शर्मा महामंत्री विमलेश शर्मा कोषाध्यक्ष चुना है।

जिला प्रवक्ता सुधीर शर्मा, संयुक्त महामंत्री अमित, जिला मंत्री इनाम ¨सह प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष शाबिर न्याजी, सहन ईशान रिजवी प्रचार मंत्री राजेश शर्मा को बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों का चयन पांचों तहसील के नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष होंगे। इस दौरान पिछले तीन वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी ने बताया कि अभी तक व्यापार मंडल का कार्यालय नहीं था, लेकिन अब जलेसर रोड शिवाशिव मार्केट में कार्यालय बनाया गया है। (वि)

chat bot
आपका साथी