मायके में पत्नी को आग लगाकर पति हुआ फरार

फीरोजाबाद: विवाहिता के भाई ने बहनोई व उसके परिजनों पर कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 05:17 PM (IST)
मायके में पत्नी को आग
लगाकर पति हुआ फरार
मायके में पत्नी को आग लगाकर पति हुआ फरार

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसका पति मायके ले आया और उस पर केरोसिन छिड़क आग लगाकर भाग गया। विवाहिता के भाई ने अपने बहनोई सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की कर रही है।

उत्तर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी 26 वर्षीय सुनीता देवी की शादी 13 मई 2014 को शिकोहाबाद के सहजलपुर निवासी विवेक पुत्र नौबत ¨सह के साथ हुई थी। सुनीता के भाई दिलीप कुमार का आरोप है कि दो लाख रुपये और एक कार की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न शुरू हो गया। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराली नहीं माने। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विवेक सुनीता को घर लेकर आया। दोनों नीचे कमरे में बैठे थे। तभी अचानक विवेक ने सुनीतापर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और मौके से भाग गया। आग की लपटों से घिरी सुनीता आंगन में शोर मचाने लगी। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आग बुझाकर आनन-फानन में उसे अस्पताल लाए। इंस्पेक्टर प्रवींद्र कुमार ¨सह ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी