डीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: श्रीराम कॉलोनी नगर निगम में शामिल करने और विकास कार्य कराने की मांग को ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 05:28 PM (IST)
डीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त
डीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: श्रीराम कॉलोनी नगर निगम में शामिल करने और विकास कार्य कराने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त हो गया। पहले एसडीएम ने जनता को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग विकास कार्य शुरू होने से पहले अनशन तोड़ने को तैयार नहीं थे। इस पर डीएम व मेयर खुद अनशन स्थल पर पहुंची और जनता का दर्द समझ गलियों का भ्रमण करते हुए स्थिति देखी। आठ दिनों में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर अनशन समाप्त हो सका।

करीब दस साल पूर्व तेरह ग्रामसभाओं को नगर पालिका की सीमा में शामिल किया गया था। उस दौरान ग्रामसभा टापाखुर्द की कॉलोनी श्रीराम को पालिका में शामिल नहीं किया गया। तब से यह कॉलोनी न तो ग्रामसभा में है और ना ही नगर पालिका (अब नगर निगम) में। ऐसे में यहां विकास कार्य नगण्य हैं। न पानी निकासी को नालियां हैं और ना ही पक्की गलियां। यहां की जनता नारकीय ¨जदगी जी रही है। कई बार नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसी से परेशान होकर स्थानीय जनता विमल कुमार राठौर एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार से कॉलोनी में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। शनिवार को तहसीलदार प्रसून कश्यप पहुंचे और जनता को विकास कराने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग नहीं माने। उनका कहना था जब तक विकास कार्य नहीं होगा, तब तक वे अनशन नहीं तोड़ेंगे रविवार को एसडीएम सदर संगमलाल यादव पहुंचे, लेकिन जनता ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे डीएम नेहा शर्मा, मेयर नूतन राठौर अनशन स्थल पर पहुंची और जनता से उनकी समस्या को जाना। इस दौरान डीएम ने कॉलोनी की गलियों का निरीक्षण किया तो स्थिति काफी दयनीय थी। इस पर डीएम ने कहा आठ दिनों में नाली निर्माण व गली निर्माण की ओर काम शुरू करा दिया जाएगा। डीएम के आश्वासन पर जनता मान गई। बाद में डीएम ने अनशन पर बैठी जनता को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

इस मौके पर मुख्य रूप से संगीता सविता, अर¨वद राजपूत, गजेंद्र ¨सह, सम्राट राजपूत, फौरन ¨सह, रवि भोला, मीरा देवी, रामा देवी, यशोदा देवी, रामलढ़ैती, निर्मला राठौर, रानू जैन, प्रहलाद राठौर, शीलेंद्र राठौर, डॉ. राकेश, उमेश चंद्र ओझा आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी