दीवानी में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद

कई दिन पूर्व कुछ अधिवक्ता आंबेडकर की प्रतिमा लेकर आए थे लेकिन इसको लगाने से पहले ही विवाद हो गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:22 AM (IST)
दीवानी में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद
दीवानी में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद

फीरोजाबाद: जनपद न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कई दिन पूर्व कुछ अधिवक्ता आंबेडकर की प्रतिमा लेकर आए थे, लेकिन इसको लगाने से पहले ही विवाद हो गया। इसके बाद मामला न्यायिक अधिकारियों से जिला प्रशासन तक पहुंच गया। कुछ अधिवक्ताओं ने यह कहते हुए विरोध किया न्यायालय परिसर में हाईकोर्ट की अनुमति के बिना कोई भी प्रतिमा नहीं लग सकती। ऐसे में प्रतिमा लगाने का फैसला रद कर दिया गया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने बताया कि प्रतिमा को कोई नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उसकी सुरक्षा में प्रशासन ने पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। बार के महासचिव भरत यादव ने बताया कि हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने विवाद की स्थिति में प्रतिमा न लगाने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी