धनगर समाज को सपा सांसद दिलाएंगे न्याय, दिया भरोसा

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। धनगर, पाल और बघेल के सम्मेलन में सांसद अक्षय यादव ने वादा किया कि वह समाज के लोगों को न्याय दिलाएंगे। पिछड़ों और अनुसूचित जाति को भी सम्मान दिलाया जाएगा। यह बात उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पाल, बघेल और धनगर समाज के सम्मेलन में कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Dec 2018 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 27 Dec 2018 11:18 PM (IST)
धनगर समाज को सपा सांसद दिलाएंगे न्याय, दिया भरोसा
धनगर समाज को सपा सांसद दिलाएंगे न्याय, दिया भरोसा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: धनगर, पाल और बघेल के सम्मेलन में सांसद अक्षय यादव ने वादा किया कि 2022 में प्रदेश में सरकार बनने पर इस समाज को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए झूठ बोलकर पिछड़ों को लड़ाने का आरोप लगाया।

पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित सम्मान में सांसद ने कहा कि धनगरों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिलाने के लिए सपा सरकार ने ही शासनादेश जारी किया था। सपा पिछड़ों और अनुसूचित जाति को सम्मान देना चाहती है, लेकिन भाजपा झूठ की बुनियाद पर हमें लड़ाने में लगी है। 2019 में ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। सपा नेता महाराज ¨सह धनगर जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप पपई ने कहा कि हमारे समाज को भाजपा ने छला है। समाज का मंत्री होने के बाद भी हमें अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। संचालन हरी ¨सह धनगर ने किया। एमएलसी डॉ. असीम यादव, डॉ. दिलीप यादव, अर¨वद यादव, वरिष्ठ नेता अवनींद्र यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, महानगर अध्यक्ष एहतेशाम अली बाबर, डॉ. पीएस यादव, राजीव बघेल, हेमंत धनगर, अनिल बघेल, जवाहर ¨सह, सोनू बघेल, ब्रजराज ¨सह, रामखिलाड़ी बघेल, मुन्नेश बघेल, राकेश बघेल चेयरमेन, रामनरेश बघेल आदि मौजूद रहे।

------

-कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

शिकोहाबाद: सम्मेलन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल प्रताप ¨सह बघेल के नेतृत्व में बाइक रैली के रूप में निकले, जो सुभाष तिराहा से शुरू होकर कटरा बाजार होते हुए मैनपुरी चौराहा, एटा चौराहा, प्रतापपुर चौराहा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। राहुल बघेल, ललित प्रताप ¨सह, नितिन बघेल, प्रवेश बघेल, संजय, जीतू, बौबी और पंकज बघेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी