पशुओं के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, नौ घायल

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद (फीरोजाबाद): शनिवार सुबह नगला तुला में पशुओं के विवाद में दो पक्षों में जमक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Apr 2018 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 07 Apr 2018 11:08 PM (IST)
पशुओं के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, नौ घायल
पशुओं के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, नौ घायल

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद (फीरोजाबाद): शनिवार सुबह नगला तुला में पशुओं के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चली, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दुकानदार को लेनदेन के विवाद में दबंगों ने पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।

थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला तुला निवासी राजवीर और सियाराम के बीच पशुओं को बांधने को लेकर विवाद और फिर मारपीट हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और फिर गालीगलौज के साथ ही लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब पंद्रह मिनट तक जमकर विवाद हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उस समय तक विवाद शांत हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मारपीट में राजवीर पुत्र सुम्मेर ¨सह, प्रेम किशोर पुत्र राजवीर, बासमती पत्नी राजवीर, दूसरे पक्ष से सियाराम पुत्र लोकमन निषाद, रामढकेली, सत्यवीर, रामभगत पुत्र वेताल और रानी पुत्री रामभगत और जमुनादेवी घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी घटना सुभाष तिराहे पर हुई। सुभाष तिराहे पर धीरज दुकान करता है। आरोप है कि शनिवार दोपहर दुकान पर दो लोग आए और रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर मारपीट करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने हंसिया और सिर में डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार पर आसपास के दुकानदारों ने हमलावरों को दौड़ा दिया। घायल ने थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी