कॉशन ने टूंडला पर रोक दी वंदे भारत की रफ्तार

टूंडला, संवाद सहयोगी। नई दिल्ली से वाराणसी तक चलाई जा रही सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन हर स्टेशन से तूफान की तरह गुजरी। टूंडला स्टेशन पर कॉशन होने के कारण ट्रेन की गति पर ब्रेक लग गया। शुक्रवार को दिल्ली से आधा घंटा देरी से चली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर टूंडला स्टेशन से गुजरी। यहां ट्रेन की रफ्तार कॉशन के चलते 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM (IST)
कॉशन ने टूंडला पर रोक दी वंदे भारत की रफ्तार
कॉशन ने टूंडला पर रोक दी वंदे भारत की रफ्तार

टूंडला, संवाद सहयोगी। नई दिल्ली से वाराणसी तक चलाई जा रही सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन हर स्टेशन से तूफान की तरह गुजरी। टूंडला स्टेशन पर कॉशन होने के कारण ट्रेन की गति पर ब्रेक लग गया।

शुक्रवार को दिल्ली से आधा घंटा देरी से चली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर टूंडला स्टेशन से गुजरी। यहां ट्रेन की रफ्तार कॉशन के चलते 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा थी। यात्रियों को स्टेशन से दूर करने के लिए पुलिस बल के साथ ही रेल कर्मचारियों को लगाया गया था। ट्रेन को सुरक्षित निकालने के लिए अन्य यात्री गाड़ियों को रास्ते में ही रोका गया था, जिससे ट्रेन को थ्रू सिगनल दिया जा सके। स्टेशन पर खड़े यात्री ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

chat bot
आपका साथी