कांग्रेसियों ने राहुल संदेश यात्रा का किया स्वागत

देश के तीन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद कांग्रेसियों का उत्साह देखते बन रहा है। स्वराज बचाओ अभियान ये वक्त है बदलाव का नारा लेकर बलिया से राहुल संदेश यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को कस्बा में संदेश यात्रा पहुंची तो कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। शनिवार को फीरोजाबाद में संदेश यात्रा पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 10:37 PM (IST)
कांग्रेसियों ने राहुल संदेश यात्रा का किया स्वागत
कांग्रेसियों ने राहुल संदेश यात्रा का किया स्वागत

संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद: देश के तीन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद कांग्रेसियों का उत्साह देखते बन रहा है। स्वराज बचाओ अभियान ये वक्त है बदलाव का नारा लेकर बलिया से राहुल संदेश यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को कस्बा में संदेश यात्रा पहुंची तो कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। शनिवार को फीरोजाबाद में संदेश यात्रा पहुंचेगी।

प्रतापपुर चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान बलिया के युवा नेता बाबुल ¨सह ने कहा कि आज देश की न्याय पालिका, सीबीआई, आरबीआई सभी संस्थाएं भाजपा की हठ से परेशान हैं। इसी के चलते देश के तीन राज्यों से भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। अब मिशन 2019 का है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब, किसान, व्यापारी और बेरोजगार परेशान हैं, लेकिन अब जनता ने सोच लिया है, कि भाजपा के झूठे वादों में नहीं आएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगरअध्यक्ष गुलाम जिलानी, शिकोहाबाद नगरअध्यक्ष विवेक चड्डा, शशी शर्मा, चंद्रकांत यादव, मुकेश, आशीष तिवारी, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, लक्ष्मण तिवारी, आरएन यादव, यामीन, दाउद खां, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी