गंदे पानी लेकर महिलाओं ने घेरा जलकल

पिछले दो माह से हिमायूंपुर में आ रहा है गंदगीयुक्त पानी शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 06:19 AM (IST)
गंदे पानी लेकर महिलाओं ने घेरा जलकल
गंदे पानी लेकर महिलाओं ने घेरा जलकल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पिछले दो माह से गंदगीयुक्त पानी की आपूर्ति आने से आजिज आ चुके हिमायूंपुर की महिलाओं, पुरुषों का धैर्य जवाब दे गया। दो दर्जन से अधिक महिलाएं, पुरुष एकत्रित होकर जलकल कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी, कि अगर दो दिन में समस्या से छुटकारा नहीं दिलाया तो आंदोलन करने के लिए विवस होना पड़ेगा।

संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 28 हिमायूंपुर में नलकूप लगा है। इस नलकूप से बगीची वाली गली और अशोक जनरेटर वाली गली में पानी की आपूर्ति होती है। पिछले दो माह से गंदगीयुक्त पानी की आपूर्ति आ रही है। पानी इतना गंदा आता है, कि शौचालय में भी उपयोग नहीं कर सकते। सुबह होते ही महिलाएं-पुरुष पानी के इंतजाम करने में जुट जाते हैं।

प्रदीप कुमार ने बताया कि कई बार जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिल सकी। पंकज, सविता, गुड्डी देवी, रेखा, श्रीदेवी, किरन देवी, मोहिनी, महेश, अनारदेवी, कांता देवी, मीरा, ममता, रतनदेवी, फूल देवी, किशनदेवी, प्रेमलता, ऊषा के अलावा अन्य एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुषों ने भी आंदोलन करने के चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी