कार्यकर्ताओं में जोश भर गए प्रदेश अध्यक्ष

जिले में पहली बार आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत सिरसागंज में लड्डुओं से तोले साफा पगड़ी बांधने की लगी रही होड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 06:27 AM (IST)
कार्यकर्ताओं में जोश भर गए प्रदेश अध्यक्ष
कार्यकर्ताओं में जोश भर गए प्रदेश अध्यक्ष

जेएनएन, फीरोजाबाद: शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से कार द्वारा कठफोरी कट पर पहुंचे। यहां पहले से खड़े जिले के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला, पकड़ी, साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। सिरसागंज से टूंडला तक स्वागत करने की होड़ लगी रही। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों एवं सदस्यता अभियान के बारे में अवगत कराते हुए अहम जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।

सिरसागंज में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के आवास पर जिला कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह, गुंजन ग्रुप के निदेशक सुमित प्रताप सिंह ने उन्हें प्रतीक चिह्न एवं तलवार भेंटकर स्वागत किया। उसके बाद वे प्रताप कॉम्पलैक्स में आयोजित कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान महिला आयोग सदस्य सुमन देवी सविता, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन सोनी शिवहरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर विधायक मुकेश वर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकैलाश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, अवधेश पाठक, सुशील यादव, अतुल तिवारी, सुमन प्रकाश मिश्रा, राजीव यादव, आदि मौजूद रहे।

फीरोजाबाद के आसफाबाद, नगला बरी चौराहा एवं सुभाष तिराहे पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर, नानक चंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। टूंडला में करीब पांच चार बजे प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। यहां भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बृजक्षेत्र मंत्री उदयप्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, वृंदावनलाल गुप्ता,पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, रामबहादुर चक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी