छत पर मिला विवाहिता का शव, पति फरार

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: उत्तर थाना क्षेत्र के मथुरा नगर निवासी महिला की संदिग्ध हालात में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Apr 2018 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 02 Apr 2018 06:26 PM (IST)
छत पर मिला विवाहिता का शव, पति फरार
छत पर मिला विवाहिता का शव, पति फरार

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: उत्तर थाना क्षेत्र के मथुरा नगर निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति सहित अन्य परिजन मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई। मृतका के परिजनों ने पति, जेठ और एक अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

जनपद इटावा के थाना बसरेहर के गांव नोहरई निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सुरेशचंद्र ट्रक चालक है। वह अपनी पत्नी नीलम (24) और मां के साथ मथुरा नगर राजीव ¨सह के मकान में किराए पर रहता है। दूसरी मंजिल पर बने कमरे के बाहर टट्टर पर सोमवार की सुबह नीलम का शव पड़ा मिला। यह देख मकान मालिक की चीख निकल गईं। उन्होंने पुष्पेंद्र को आवाज दी, मगर वह नहीं था। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के भाई विनय तोमर ने बताया कि छह वर्ष पूर्व पुष्पेंद्र और नीलम की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पुष्पेंद्र दहेज की मांग करने लगा। जब दहेज देने में असमर्थता जताई तो वह नीलम का उत्पीड़न करने लगा। आए दिन मारपीट करता था। जब यह बात नीलम ने हमें बताई तो उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुष्पेंद्र अपनी आदत से बाज नहीं आया। विनय का आरोप है कि रविवार की रात पुष्पेंद्र ने अपने भाई ओमवीर और एक अन्य के साथ मिलकर नीलम की हत्या कर दी। मृतका के पिता प्रहलाद ¨सह ने पुष्पेन्द्र, ओमवीर सहित एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। उत्तर थाना इंस्पेक्टर लोकेश भाटी का कहना है कि मृतका के गले पर निशान हैं और शरीर नीला हो चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी