आस्था संग आर्थिक उत्थान का संकल्प के साथ मनीं निर्जला एकादशी

आस्था संग आर्थिक उत्थान का संकल्प के साथ मनीं निर्जला एकादशी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 10:41 PM (IST)
आस्था संग आर्थिक उत्थान का संकल्प के साथ मनीं निर्जला एकादशी
आस्था संग आर्थिक उत्थान का संकल्प के साथ मनीं निर्जला एकादशी

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: मंगलवार को आस्था और अनंत पुण्य का व्रत निर्जला एकादशी पर्व आस्था के संग आर्थिक उत्थान का संकल्प बनी। महिलाओं और पुरुषों ने निर्जला व्रत रखाकर विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। इसके बाद बाजार से खरीदे गए मिट्टी के घड़े, हाथ का पंखा सहित अन्य सामग्री जरूरतमंदों को दान की। विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने पशु-पक्षियों को चारा, दाना और पानी पिलाया। इसलिए यह व्रत कोरोना संक्रमण के कारण इस बार धार्मिक और आर्थिक रुप से महत्वपूर्ण रहा।

महिलाएं और पुरुष व्रत रखकर विधि विधान ने पूजा अर्चना कर भगवान विष्णु की आराधना की। इसके बाद दान करने का सिलसिला शुरू हुआ। इस बार निर्जला एकादशी पर्व का महत्व इसलिए बढ़ गया, क्योंकि कोरोना संकट में हर वर्ग को मदद की दरकार है। ऐसे में निर्जला एकादशी पर्व महादान का अवसर लेकर आया। इस पर्व पर किए गए दान से एक नहीं बल्कि दो लोगों की मदद हुई, एक वो जिससे दान के लिए मिट्टी के घड़े, हाथ का पंखा सहित अन्य सामग्री खरीदी और दूसरा जिसे दान किया गया।

समाजसेवी संगठनों ने किया था आह्वान..

पीस और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने अन्य सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से पशु-पक्षियों को जल, दाना, चारा खिलाने की अपील की थी। कल्पना राजौरिया ने बताया कि सभी ने अपनी मकानों की छतों, बालकनियों, दरवाजों पर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की। जबकि कुछ ने निराश्रित पशुओं को चारा खिलाया। सेवा पथ के संरक्षक नितेश अग्रवाल जैन ने बताया कि इस बार दान कर दो लोगों की सहायता की गई, एक तो जिससे सामान खरीदा और दूसरा जिसे दान किया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति की पदाधिकारियों से अपने-अपने मकानों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की। अध्यक्ष अनु बंसल का कहना है कि हमे यह कार्य निर्जला एकादशी के दिन ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए। सीमा अग्रवाल, रितु रानीवाला, रश्मि अग्रवाल, रीना शर्मा आदि ने गोवंश को चारा, स्वानों को टोस्ट, ब्रेड, रोटी और बंदरों को फल खिलाए।

--संघ के स्वयंसेवकों ने पशु-पक्षियों के लिए रखा दाना-पानी

राष्ट्रीय स्वयं संघ चंद्रनगर विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह से पशु-पक्षियों की सेवा कार्य में जुट गए। सभी ने अपने-अपने मकानों की छतों पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी, दाना और निराश्रित पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की। पर्यावरण विभाग प्रमुख सौरभ, जिला प्रमुख अमलेंद्र, प्रवीण, अमित गुप्ता आदि ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी लोगों को पशु-पक्षियों की भी सहायता करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी