सज-धजकर होली खेलने निकले कृष्ण कन्हाई, खूब उड़ा गुलाल

फीरोजाबाद जासं। होली के सबसे बड़े रसिया भगवान श्रीकृष्ण बुधवार को सज-धजकर शहर में निकले। जहां से गुजरे होली की फुहारें श्रद्धालुओं को आनंदित कर गईं। जगह-जगह स्वागत हुआ। राधा कृष्ण के जयकारों से सदर बाजार क्षेत्र गूंजता रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 09:18 PM (IST)
सज-धजकर होली खेलने निकले कृष्ण कन्हाई, खूब उड़ा गुलाल
सज-धजकर होली खेलने निकले कृष्ण कन्हाई, खूब उड़ा गुलाल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: होली के सबसे बड़े रसिया भगवान श्रीकृष्ण बुधवार को सज-धजकर शहर में निकले। जहां से गुजरे होली की फुहारें श्रद्धालुओं को आनंदित कर गईं। जगह-जगह स्वागत हुआ। राधा कृष्ण के जयकारों से सदर बाजार क्षेत्र गूंजता रहा।

मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय आयोजनों की श्रंखला में रामलीला महोत्सव समिति ने बुधवार को भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली। शाम साढ़े पांच बजे करीब सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकली। इसके बाद सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, सेंट्रल चौराहा, गांधी पार्क चौराहा होते हुए नगर निगम तक आई। इसके बाद इसी रास्ते से वापस हो गई। इस दौरान अबीर और गुलाल से होली हुई। रथ पर बैठे भगवान कृष्ण को श्रद्धालुओं ने अपलक निहारा। किसी ने आरती उतारी तो किसी ने पुष्पवर्षा की।

इस दौरान रामलीला समिति के आरपी सिंह, श्याम सिंह यादव, मुन्नालाल शास्त्री, गिर्राज किशोर यादव, मनोज यादव, नीरज चतुर्वेदी, सुबोध कुमार राजौरिया, विजय कुमार, सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

------

आज होगा कंस वध:

गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण बलदाऊ के साथ रथ पर बैठकर आएंगे। नगर भ्रमण के बाद जलकल संस्थान में आयोजित कंस मेले में पहुंचेंगे। यहां कंस वध की लीला होगा। इसके बाद कंस के पुतले का दहन होगा।

chat bot
आपका साथी