सुहागनगरी को नरक बना रहा निगम

स्वच्छ भारत मिशन को नगर निगम ही पलीता लगा रही है। शहर से निकलने वाला सैकड़ों मीट्रिक टन कूड़ा को इधर-उधर फेंका जा रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 10:32 PM (IST)
सुहागनगरी को नरक बना रहा निगम
सुहागनगरी को नरक बना रहा निगम

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: स्वच्छ भारत मिशन को नगर निगम ही पलीता लगा रही है। शहर से निकलने वाला कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड के बजाय रामनगर बाइपास समेत अनेक स्थानों पर फेंका जा रहा है। इससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है।

नगर पालिका कार्यकाल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की ओर प्रयास हुए। जमीन अधिग्रहीत हुई, लेकिन किसानों के विरोध के चलते मामला अटक गया। चार साल पूर्व पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला और फिर इस ओर कवायद हुई। प्रशासन और निगम के प्रयास से किसानों से जमीन ले ली गई, ट्रंचिंग ग्राउंड भी बनाया। लेकिन, इसके बाद भी निगम कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। शहर से प्रतिदिन निकलने वाला 320 मीट्रिक टन कूड़ा निर्धारित स्थल के बजाय इधर-उधर फेंका जा रहा है। उसायनी, आसफाबाद रोड और सरजीवन नगर समेत शहर के बाहरी इलाकों में भी कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे न शहर की सूरत बिगड़ रही है, बल्कि आसपास के लोग भी परेशान हैं। नहीं हो सका कंपनी का चयन

पिछले माह कूड़ा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और निस्तारण के लिए आधा दर्जन कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया, लेकिन अफसरों को पसंद नहीं आया था। इसके बाद इस ओर कोई प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। विप्रा भी नहीं लगवा सका प्लांट

साल के शुरूआती महीनों में विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगवाने का निर्णय लिया गया था। परंतु इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है। कूड़ा कलेक्शन, निस्तारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए कंपनियां लखनऊ में प्रजेंटेशन देंगी। तारीख शासन से जल्द घोषित होगी।

-र¨वद्र पाल ¨सह, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी