गांधी पार्क में गरजीं छात्राएं, खुद करेंगी अपनी सुरक्षा

फीरोजाबाद (जागरण संवाददाता) : कई दिन से स्कूलों में चल रहे मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को गांधी पार्क में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद सुरक्षा का जिम्मा लिया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 11:07 PM (IST)
गांधी पार्क में गरजीं छात्राएं, खुद करेंगी अपनी सुरक्षा
गांधी पार्क में गरजीं छात्राएं, खुद करेंगी अपनी सुरक्षा

फीरोजाबाद (जागरण संवाददाता) : कई दिन से स्कूलों में चल रहे मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण के बाद अभाविप के कार्यक्रम में छात्राएं गांधी पार्क मैदान में जुटीं। आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बेटे-बेटियों के बीच भेदभाव का दर्द बयां करते हुए कहा आज बेटियों को सशक्त होने की जरूरत है।

अभाविप द्वारा मिशन साहसी के तहत स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं को प्रशिक्षित किया था। मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर ने कहा कि दिव्यांगता के बाद भी अरुणिमा सिन्हा एवरेस्ट फतेह कर सकती हैं तो स्वस्थ छात्राओं के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं। अभाविप के ब्रज प्रांत अध्यक्ष प्रो. प्रभाष्कर राय ने कहा अभाविप विद्यार्थियों की समस्या के निदान के साथ प्रतिभा का विकास करता है। मिशन साहसी के जरिए छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है, ताकि वह हर संकट का सामना कर सकें। एसएसपी स¨चद्र पटेल ने कहा कि इससे छात्राएं शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होंगी। इससे वह अपनी हिफाजत कर सकती हैं। कॉलेज प्रबंधकों से कहा वह प्रतिदिन कॉलेज में सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दें। छात्राओं को प्रशिक्षण देते बबिता यादव ने किया।

अध्यक्षता कर रहे प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने कहा छात्राओं ने पांच दिन के प्रशिक्षण में जो तकनीक सीखी है उससे वह किसी भी परिस्थिति का मुकाबला कर सकती हैं। संचालन पूर्व छात्र नेता एवं अधिवक्ता मुकुल शुक्ला ने किया। महानगर संघचालक डॉ.रमाशंकर ¨सह, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, विभाग प्रमुख सुधाकर शर्मा, मुस्कान शर्मा, पल्लवी ¨सह, ब्रजेश आजाद, राजेंद्र बौहरे, मनोरमा गुप्ता, मोहित कौशिक, मयंक तिवारी, रजत जैन, अमित यादव, शोभा राजपूत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी