बर्फखाना चौराहे का ट्रांसफारमर फुंका, पानी को तरस गए लोग

-गर्मी और उमस ने छुड़ाया पसीना इनवर्टर हुए ठप -रात तीन बजे हुआ था फाल्ट 12 घंटे बाद शुरू हो सकी आपूर्ति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 06:22 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:22 AM (IST)
बर्फखाना चौराहे का ट्रांसफारमर फुंका, पानी को तरस गए लोग
बर्फखाना चौराहे का ट्रांसफारमर फुंका, पानी को तरस गए लोग

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गर्मी में अचानक केबिल में सुलगी आग से ट्रांसफारमर फुंक गया। रात तीन बजे से चार मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह पानी का संकट छाया और पूरे दिन गर्मी और उमस पसीना छुड़ाती रही। दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो पाई। शहर में चौबीस घंटे में दूसरा ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना हुई है।

मंगलवार रात तीन बजे सुहाग नगर चौराहे का ट्रांसफारमर फुंक गया था। बुधवार रात तीन बजे बर्फखाना चौराहे पर रखे ट्रांसफारमर की केबिल में अचानक आग लग गई। विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रांसफारमर फुंक चुका था। इससे जुड़े गांधी नगर, मोहन नगर सहित आसपास क्षेत्र में बिजली गुल होते ही लोगों की नींद उड़ गई। इधर बिजली न होने के कारण गर्मी में लोग परेशान रहे। बिजली न होने से मुहल्लों में जल संकट छा गया। घरों की टंकियां नहीं भरी जा सकीं। विद्युत विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफारमर रखवा कर 12 घंटे बाद सप्लाई सुचारू कराई गई, तब लोगों को राहत मिल सकी। जेई अहमद हुसैन ने बताया कि दोपहर तीन बजे से आपूर्ति शुरू करवा दी गई।

-----

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए फाल्ट

गुरुवार को शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन में कई जगह फाल्ट हुए, इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी