निर्जला व्रत रख मांगी बच्चों के दीर्घायु की दुआ

फीरोजाबाद जेएनएन। सोमवार को शहर से लेकर कस्बों और गांव में अहोई अष्टमी मनाई गई। महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने रात में चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर विधि विधान से मां अहोई की पूजा अर्चना की। शहर के अलावा टूंडला शिकोहाबाद समेत पूरे जिले में त्यौहार मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:16 AM (IST)
निर्जला व्रत रख मांगी बच्चों के दीर्घायु की दुआ
निर्जला व्रत रख मांगी बच्चों के दीर्घायु की दुआ

फीरोजाबाद, जेएनएन। सोमवार को शहर से लेकर कस्बों और गांव में अहोई अष्टमी मनाई गई। महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने रात में चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर विधि विधान से मां अहोई की पूजा अर्चना की। शहर के अलावा टूंडला, शिकोहाबाद समेत पूरे जिले में त्यौहार मनाया गया।

करवाचौथ पर पति की सलामती के बाद सोमवार को महिलाओं ने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए अहोई अष्टमी पर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। सुबह स्नान करने के बाद महिलाओं ने घर की दीवार पर माता अहोई का चित्र बनाकर पूजा की, वहीं बच्चों के रोरी का तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। रात को चंद्रमा निकलने के बाद महिलाओं ने अ‌र्घ्य दिया और खुले आसमान में बैठकर अहोई माता की कथा सुनी। व्रत रखने वाली महिलाओं के पुत्रों ने चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी