सशक्त भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में हिदी विभाग द्वारा हिदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का साहित्य योगदान विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें हिदी विभाग की सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 06:19 AM (IST)
सशक्त भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित
सशक्त भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में हिदी विभाग द्वारा हिदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का साहित्य योगदान विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें हिदी विभाग की सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. निर्मल यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दिनकर के साहित्य एवं समाज के प्रति किए योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके आदर्शों से अवगत कराया। संस्कृत विभाग की अनीता चौरसिया ने कहा कि छात्राओं के हित के लिए समय-समय पर ऐसे व्याख्यानों का आयोजन होते रहना चाहिए। संयोजिका एवं हिदी विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या द्विवेदी ने दिनकर के कालजयी रचना कुरुक्षेत्र भी पंक्तियों के साथ क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पाल गरल हो, का व्याख्यान करते हुए छात्राओं को सशक्त भारत निर्माण में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। व्याख्यान माला में पलक जैन प्रथम, मानसी शर्मा द्वितीय एवं कविता तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान चित्रकला विभाग की प्रज्ञा केसरवानी, अरुणा भट्ट, ममता गुप्ता, शैलजा पाठक, शिवेंद्र प्रताप सिंह, रामबाबू बघेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी