सफाई के बहाने डीजल में गोलमाल

शहर में सफाई कराने के नाम पर नगर निगम के चालक डीजल में ख्खेल चल रहा था। मेयर ने निरीक्षण किया तो पोल खुल गई। इस मामले में जांच को कहा है। वहीं देरी से आए चालकों को फटकार लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:27 PM (IST)
सफाई के बहाने डीजल में गोलमाल
सफाई के बहाने डीजल में गोलमाल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शहर में सफाई कराने के नाम पर नगर निगम के चालक डीजल में गोलमाल कर रहे हैं। शनिवार की सुबह मेयर वर्कशॉप पहुंची, तो हकीकत सामने आई। दो दर्जन से अधिक वाहन खड़े थे, जबकि अधिकांश चालक गायब थे। उन्होंने चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए दोपहर बाद वाहन वापस लाने को कहा।

शहर से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने छोटे और बड़े 170 वाहन लगाए हैं। सभी वाहनों को प्रत्येक वार्ड में दो चक्कर लगाकर कूड़े का उठान करना है। इसके लिए उन्हें दूरी के हिसाब से डीजल मिलता है, लेकिन अधिकांश चालक एक ही चक्कर लगाकर वर्कशॉप में वाहन को खड़ा कर देते हैं। पार्षदों की शिकायतें मिलने पर शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे मेयर नूतन राठौर वर्कशॉप पहुंची। यहां ट्रैक्टर-ट्राली, लोडर, जेसीबी सहित 27 वाहन खड़े मिले।

उन्होंने चालकों से जानकारी की तो सभी दो चक्कर लगाने की बात कह रहे थे। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों से बात की तो कूड़ा पड़ा होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित चालकों को कड़ी फटकार लगाई। मेयर नूतन राठौर ने बताया कि सुबह सात बजे सभी वाहन फील्ड में पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे तक कूड़े का उठान करेंगे। अगर किसी चालक ने डीजल लेकर कूड़ा नहीं उठाया तो जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी