पेयजल समस्या को निगम में भटकती रही महिलाएं

जागरण संवाददाता फीरोजाबाद मुहल्ला आजाद नगर में पेयजल संकट को लेकर क्षेत्र की जनता बुधवार को नगर निगम व जलकल विभाग में भटकती रही। इधर-उधर भटकते हुए महिलाओं के गले सूखे तो निगम में लगे वाटर कूलर से प्यास बुझाई। जलकल विभाग में पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्या बताई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2019 06:25 AM (IST)
पेयजल समस्या को निगम में भटकती रही महिलाएं
पेयजल समस्या को निगम में भटकती रही महिलाएं

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मुहल्ला आजाद नगर में पेयजल संकट को लेकर क्षेत्र की जनता बुधवार को नगर निगम व जलकल विभाग में भटकती रही। इधर-उधर भटकते हुए महिलाओं के गले सूखे तो निगम में लगे वाटर कूलर से प्यास बुझाई। जलकल विभाग में पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्या बताई।

मामला वार्ड नंबर 62 नगला गूलरिया के आजाद नगर का है। सरकारी सबमर्सिबल खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया। नगर निगम में कई बार शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब क्षेत्रीय लोगों ने आपस में चंदा कर सबमर्सिबल को ठीक कराया, जिससे जनता को पानी मिल रहा था। उसे क्षेत्रीय पार्षद द्वारा बंद कराने की धमकी दी जा रही थी। पेयजल संकट को देखते हुए महिलाएं दोपहर में नगर निगम पहुंची। वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। काफी देर भटकने के बाद महिलाएं जलकल विभाग पहुंची। वहां भी काफी देर तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अवर अभियंता से मिलकर महिलाओं ने समस्या बताई।

महिलाओं का आरोप था कि पार्षद द्वारा सबमर्सिबल बंद कराने की धमकी दी जा रही है। महिलाओं की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि मो. आदिल को बुलाया गया। अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को बिठाकर समस्या का निदान करा दिया है। मौके पर रोशन, आशा, फरजाना, कश्मीरन बेगम आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी