विदेशी फंडिग से होती हैं हाथरस जैसी घटनाएं: उपमुख्यमंत्री

बोले उपमुख्यमंत्री बसपा-सपा को कहा लूट पार्टियां गिनार्इं सरकार की उपलब्धियां।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:55 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:56 AM (IST)
विदेशी फंडिग से होती हैं हाथरस जैसी घटनाएं: उपमुख्यमंत्री
विदेशी फंडिग से होती हैं हाथरस जैसी घटनाएं: उपमुख्यमंत्री

संवाद सहयोगी,टूंडला(फीरोजाबाद):

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने हाथरस कांड के पीछे विदेशी फंडिग की बात दोहराई। कहा, विदेशी फंडिग से विरोधियों द्वारा दंगा कराने की साजिश रची जाती है। हाथरस जैसी घटनाएं की जाती हैं। उन्होंने बसपा, सपा और माकपा को लूट पार्टियां भी कह दिया।

उप मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर यहां रायल गार्डन में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के तहत पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प सपा, बसपा, माकपा, कांग्रेस जैसी पार्टियों की गलत नीतियों को उजागर करना है। ये जाति व संप्रदाय के आधार पर चलने वाले लोग हैं। सीएए के धरने में संप्रदाय विशेष को भड़काकर भाजपा के खिलाफ माहौल पैदा किया गया। ये सभी अप्रत्यक्ष रूप से मिले हुए हैं। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने हाल में ही साढ़े तीन लाख सरकारी नौकरियां दीं। तीन लाख नौकरियां और देने जा रहे हैं। रोजगार के लिए लोन दिए गए। ओडीओपी में छोटे-छोटे उद्योग लगाए हैं। चीन से हटने वाली कंपनियां उत्तर-प्रदेश आ रही है। सैमसंग से कल ही करार हुआ है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा सरकार भले ही हमारी हो, लेकिन जब तक क्षेत्रीय प्रतिनिधि नहीं होगा तब तक विकास संभव नहीं है। कार्यकर्ता हनुमान, बंसल जामवंत

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई करते कहा कि आप अपनी शक्ति भूल गए हो। आप हनुमान के अवतार हो। सुनील बंसल जामवंत बनकर आपकी शक्ति को याद दिलाने आए हैं। बॉक्स -

लोस से पंचायत तक हर चुनाव लड़ेगी भाजपा: बंसल

टूंडला: भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी पंचायत से लेकर लोकसभा तक का हर चुनाव लड़ेगी। मकसद हर कार्यकर्ता को नेता बनाना है। यह बिना छोटा चुनाव लड़े संभव नहीं है। हमें संगठन को इतना मजबूत करना है कि हर चुनाव जिता सकें। हमने भूमि विकास बैंक व को-आपरेटिव पर शिवपाल यादव के 30 साल पुराने कब्जे को उखाड़ फेंका। हमारे 278 कार्यकर्ता निर्विरोध जीतकर आए। फीरोजाबाद में जो बचीकुची सपा व बसपा है उसे भी खत्म करना है।

chat bot
आपका साथी