कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ चलाएगी महाभियान

कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ चलाएगी महाभियान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM (IST)
कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ चलाएगी महाभियान
कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ चलाएगी महाभियान

फीरोजाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को स्टेशन रोड पर एक वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की कड़ी निदा की गई। एआइसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फर्जी मुकदमे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया है। उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस महा अभियान चलाएगी। हम एक-एक गांव, हर गरीब की झोंपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे। प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि संकट में फंसे गरीबों को मदद मिले, लेकिन कांग्रेस गरीबों की मदद से पीछे नहीं हटेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा कि संकट की घड़ी में गरीब व मजदूरों की सेवा करने वाले प्रदेश अध्यक्ष ने आखिर क्या अपराध किया है, इसे साफ स्पष्ट करे। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि सरकार के दमन से हम झुकेंगे नहीं, सेवा कार्य और जी जान से करेंगे। हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। प्रदेश अध्यक्ष को इंसाफ जरूर मिलेगा।

chat bot
आपका साथी