प्रमुख सचिव ने देखा ब्लॉक, थाना और स्वास्थ्य केंद्र का हाल

फीरोजाबाद, जेएनएन। दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन एवं जिले के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने थाना, ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर हालचाल जाना। उन्होंने नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 11:32 PM (IST)
प्रमुख सचिव ने देखा ब्लॉक, थाना और स्वास्थ्य केंद्र का हाल
प्रमुख सचिव ने देखा ब्लॉक, थाना और स्वास्थ्य केंद्र का हाल

जेएनएन, फीरोजाबाद: दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन एवं जिले के नोडल अधिकारी ने पहले दिन एका ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके बाद थाने, ब्लॉक, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी झाल गोपालपुर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जसराना में वह जाम में फंस गए।

प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित डाक बंगले आ गए थे। कुछ देर रुकने के बाद सबसे पहले वह एका ब्लॉक पहुंचे। वहां नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम में उन्होने कहा कि जिस दिन से सास अपनी बहू को बेटी का दर्जा और प्यार दे देगी, उस दिन वह बेटे से ज्यादा सम्मान अपनी बहू से पायेगी। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि बेटी और बेटे में कोई फर्क नहीं होता, व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है। उन्होंने एका थाने में तैनात महिला सिपाही शशिबाला का उदाहरण देते हुये रूढि़वादी परंपराओं को तोड़ने की अपील की। सीडीओ नेहा जैन ने महिला प्रधानों से कहा कि अपने कार्य को पतियों को न सौपें। डीडीओ अर¨वद चंद्र जैन, डीपीओ अजयपाल ¨सह, सीओ अभिषेक कुमार राहुल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

दवाओं की उपलब्धता पर दिया जोर

इसके बाद प्रमुख सचिव ने एका थाने का निरीक्षण किया। यहां हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, तामीला रजिस्टर आदि देखे। फिर सीएचसी एका का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पुलिस चौकी झाल गोपालपुर पहुंचे। यहां कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य की उन्होंने प्रशंसा की। इसके बाद जसराना नवीन नहर परियोजना को भी देखा। प्रमुख सचिव के दौरे को देखते हुए एका से नगला धारू तक की सड़क का निर्माण रातों रात कराया गया था।

chat bot
आपका साथी