भाजयुमो की ऑनलाइन वर्चुअल रैली से पदाधिकारियों में भरा जोश

भाजयुमो की ऑनलाइन वर्चुअल रैली से पदाधिकारियों में भरा जोश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:31 PM (IST)
भाजयुमो की ऑनलाइन वर्चुअल रैली से पदाधिकारियों में भरा जोश
भाजयुमो की ऑनलाइन वर्चुअल रैली से पदाधिकारियों में भरा जोश

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कराए जा रहे वर्चुअल रैली युवा सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरा गया। प्रदेश महामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की एक साल की उपलब्धियों गिनाई और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

शुक्रवार को युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रथम वर्ष में तीन तलाक, धारा 370 को हटाने, राम जन्मभूमि के विवाद को समाप्त कराकर अनेक बहुप्रतीक्षित काम कर लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। पूरे विश्व में चल रही कोरोना महामारी में भारत जैसे देश ने पूरे विश्व में अलग ही छवि बनाई है। भारत ने अपने देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरा प्रयास करना प्रारंभ कर दिए और बहुत जल्द ही भारत दुनिया में आत्मनिर्भर देश बनकर उभरेगा। वीडियो कांफ्रेंस ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेश भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, दिव्यांशु उपाध्याय, गोपाल कृष्ण, शिवम शर्मा, विकास दिवाकर, इंजीनियर राहुल शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रशांत शर्मा, राधा कृष्ण यादव, आशु चक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी