भगवान परशुरामजी की जयंती मनाई

फीरोजाबाद जेएनएन। अक्षय तृतीया पर शहनाई गूंजती रही। एक सैकड़ा से अधिक जोड़े सात फेरे एवं सात वचन लेकर दाम्पत्य जीवन में बंधे। परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह हवन-पूजन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लोगों ने आहार एवं वस्त्र दान किए। वहीं जैन समाज ने पर्व धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 06:19 AM (IST)
भगवान परशुरामजी की जयंती मनाई
भगवान परशुरामजी की जयंती मनाई

फीरोजाबाद, जेएनएन। अक्षय तृतीया पर शहनाई गूंजती रही। एक सैकड़ा से अधिक जोड़े सात फेरे एवं सात वचन लेकर दाम्पत्य जीवन में बंधे। परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह हवन-पूजन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लोगों ने आहार एवं वस्त्र दान किए। वहीं जैन समाज ने पर्व धूमधाम से मनाया। मुनिश्री की अहारचर्या पर विशेष आयोजन किया गया।

लव-कुश कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कोटला रोड स्थित रामप्रकाश कुशवाह आदर्श स्कूल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमें 16 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर एक दूजे का साथ निभाने के वचन लिए। सुबह दस बजे कोटला चुंगी चौराहे से सभी दुल्हे घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल के लिए रवाना हुए। बैंडबाजों की धुन पर बाराती नाचते हुए चल रहे थे। विवाह स्थल पर सबसे पहले द्वारचार की रश्म होने के बाद 16 जोड़ों ने एक दूजे के वरमाला डाली। उसके बाद फेरे हुए। समिति के पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान भी दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, खूबलाल, सुरेंद्र सिंह, ओमनरायन कुशवाह, रामदास कुशवाह, मिजाजीलाल कुशवाह, रामप्रकाश कुशवाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महाराजा दक्ष सेवा समिति ने बाईपास रोड स्थित सावित्री सेवा सदन में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। जिसमें 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। शादी समारोह में कालीचरन राजौरिया, हरगोविद सिंह, भंवर सिंह, हेमंत सिंह गोला, राजपाल प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति ने 53 जोड़ों का विवाह कराया। जबकि एक मुस्लिम समाज के जोड़े का निकाह कराया।

------

परशुराम जयंती पर हुए धार्मिक कार्यक्रम

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर हवन पूजन करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रवींद्र पाल तिवारी, पं. संदीप तिवारी, शिवनरायन शास्त्री, शीलमणी शर्मा, मनोज भटेले, शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य विप्र बंधु मौजूद रहे। भगवान परशुराम सेवा मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने सुहाग नगर सेक्टर एक स्थित परशुराम पार्क में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सबसे पहले उन्होंने भगवान परशुराम का अभिषेक करने के बाद आरती की। उसके बाद प्रसाद वितरण किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बुजुर्गों का सम्मान करने का संकल्प लिया।

शिकोहाबाद में पर्यावरण मित्र एवं शब्दम् संस्था द्वारा बालाजी मंदिर एवं बटेश्वर मंदिर पर बेल का रस एवं आम का वितरण किया। वहीं एका महर्षि परशुराम शिक्षण संस्थान में शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने भगवान परशुराम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। अमर सिंह यादव, राम सिंह यादव, दया शंकर दीक्षित ने दीप जलाकर एवं पुष्पवर्षा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक वेदप्रकाश मिश्रा, गौरांगी मिश्रा, संतोष शर्मा, शीलेंद्र शर्मा,रेखा शर्मा, उपासना, आरती, आदि मौजूद रहे। उधर, सिरसागंज में प्रताप कॉम्पलेक्स में विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। इस मौके पर हवन यज्ञ आदि कार्यक्रम हुए, कैलाश नारायण शर्मा, अनिल मिश्रा, ब्रजमोहन मिश्रा, मुकेश मणिकंचन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी