दोस्तों से संबंध ने बनाने पर पत्नी को पीटा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: उत्तर थाना क्षेत्र के सत्यनगर में नशेबाज पति ने पत्नी के साथ जमकर मार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 May 2017 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 May 2017 05:47 PM (IST)
दोस्तों से संबंध ने बनाने पर पत्नी को पीटा
दोस्तों से संबंध ने बनाने पर पत्नी को पीटा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: उत्तर थाना क्षेत्र के सत्यनगर में नशेबाज पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर घायल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। महिला ने आरोप लगाया कि पति 15 साल से तंग कर रहा है। वह कई-कई लोगों को घर लाकर उनसे अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इसको लेकर वह अक्सर मारपीट करता है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह नगला करन ¨सह की रहने वाली है। 16 साल पहले उसका सत्यनगर निवासी ट्रक चालक के साथ विवाह हुआ था। बताया कि शादी के एक साल बाद पति घर पर लोगों को लेकर आने लगा और उनके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पति धमकी देता है कि जो वह कहे, उसे करना पड़ेगा। ऐसा न करने पर वह उसे जान से मार डालेगा। शुक्रवार की रात पति शरीब पीकर घर आया। उसके साथ दो लोग अन्य भी थे। पहले पति ने सभी के लिए खाना बनाने को कहा। उसके बाद पति उन लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इसका उसने विरोध किया तो नशे में धुत पति ने उसे जमकर पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं है। रात में घर से बाहर नहीं निकलने दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। सुबह किसी तरह उसने मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले घर पहुंचे तो पति घर से भाग गया। इसके बाद वह भाई तथा मां के साथ उत्तर थाने पहुंची और तहरीर दी। प्रभारी इंस्पेक्टर उमर फारूक का कहना है कि महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी