सपा नेता हवालात में परिजनों से भिड़ा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: संपत्ति विवाद में परिवारीजनों के साथ हुई मारपीट के बाद हिरासत में लिए सप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2017 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2017 06:32 PM (IST)
सपा नेता हवालात में परिजनों से भिड़ा
सपा नेता हवालात में परिजनों से भिड़ा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: संपत्ति विवाद में परिवारीजनों के साथ हुई मारपीट के बाद हिरासत में लिए सपा नेता ने हवालात में मारपीट कर दी। चीखपुकार सुनकर पुलिस दौड़ी और किसी तरह उन्हें शांत किया। सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।

उत्तर कोतवाली के मुहल्ला गंज निवासी सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विवेक जैन का बुधवार रात करीब आठ बजे परिवार के लोगों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस विवेक समेत चार लोगों को थाने ले आई और हवालात में बंद कर दिया। यहां भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और दोनों पक्षों से कार्रवाई को तहरीर देने के लिए कहा तो मना कर दिया। इसके बाद विवेक जैन, अंकुर जैन, अंकित जैन और विष्णु सविता के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।

टंकी पर चढ़ा था सपा नेता

पिछले साल सपा में अंदरूनी कलह के दौरान पार्टी से निष्कासित हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की वापसी के लिए विवेक जैन ने जलकल कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह करने की धमकी दी थी।

chat bot
आपका साथी