डॉ. सुकेश इंडियन आइकॉन अवार्ड को चयनित

फीरोजाबाद (शिकोहाबाद): जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव को टॉप 50 इंडियन आइक

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 11:56 PM (IST)
डॉ. सुकेश इंडियन आइकॉन अवार्ड को चयनित

फीरोजाबाद (शिकोहाबाद): जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव को टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड 2016 के अंतर्गत सम्मान के लिए चुना गया है। यह अवार्ड मुंबई के स्कान ऑडोटोरियम जुहू में 29 जुलाई को आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर तथा मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भाग लेंगे। अवार्ड प्राप्त करने वालों में कुछ अप्रवासी भारतीय भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी