जिला मुख्यालय पर गूंजा राशन का शोर

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : राशन वितरण में मनमानी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। गांव पहाड़पुर के राश

By Edited By: Publish:Mon, 23 May 2016 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2016 11:32 PM (IST)
जिला मुख्यालय पर गूंजा राशन का शोर

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : राशन वितरण में मनमानी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। गांव पहाड़पुर के राशन डीलर पर अभी तक गांव के ही उपभोक्ता खाद्यान्न न देने का आरोप लगा रहे थे। अब दूसरे गांव के राशन कार्डधारकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। नगला गोकुल के ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी से अपने क्षेत्र के डीलर की शिकायत की है।

सोमवार की दोपहर फीरोजाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमालपुर के राशन उपभोक्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव के सभी कार्डधारकों को दो महीने पहले पहाड़पुर की राशन की दुकान से संबद्ध कर दिया गया था। तभी से उन्हें राशन मिलना बंद हो गया है। अंत्योदय, बीपीएल और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र पाए गए कार्डधारकों को दो महीने से गेहूं, चावल, चीनी और मिट्टी का तेल नहीं मिला है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायती पत्र डीएम कार्यालय में दिया। इस दौरान लीला देवी, गुड्डीदेवी, विजय ¨सह, राजू, नीरज देवी, ममता देवी, घनश्याम, राम, रेशमवती, मुन्नालाल, शकुंतला देवी, सुभाष चंद्र, नीरज आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक एका के गांव गोकुल के राशन कार्डधारकों ने क्षेत्र के डीलर पर नियमित रूप से दुकान नहीं खोलने का आरोप लगाया। जिससे काफी कम उपभोक्ताओं को राशन मिल पाता है। शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। उपभोक्ताओं ने कहा कि राशन न मिलने से वे उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर राशन दिलाने की मांग की है।

--------

खाद्यान्न नहीं देना पड़ा भारी, जुर्माना

एनएफएसए की पात्रता सूची में शामिल परिवार को खाद्यान्न न देने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रितेश चंद्रा ने दीदामई क्षेत्र के राशन डीलर पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ने राशन न मिलने की शिकायत कार्यालय में की थी। जांच पड़ताल के बाद कार्ड पर राशन देने के लिए लिखा गया था। इसके बाद भी डीलर ने राशन नहीं दिया।

दो महीने से नहीं बांटा तेल

मक्खनपुर : जिजौली मक्खनपुर के राशन कार्डधारकों ने अपने क्षेत्र के डीलर पर राशन न बांटने का आरोप लगाया है। कार्डधारकों का कहना है कि वह हर महीने अपनी दुकान का स्थान बदलते हैं। अप्रेल, मई में तेल नहीं बांटा गया है। इस संबंध में डीएम और डीएसओ को शिकायती पत्र भेजा गया है। शिकायत करने वालों में रामऔतार, सोवरन ¨सह, अंतराम, जयराम, देवेंद्र ¨सह, जवाहर लाल, दिगंबर ¨सह, राजबहादुर, विजय देवी, लक्ष्मी देवी, रामरती आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी