स्वास्थ्य और सफाई कर्मी समेत 14 नए कोरोना संक्रमित, सैफई में महिला की मौत

स्वास्थ्य और सफाई कर्मी समेत 14 नए कोरोना संक्रमित सैफई में महिला की मौत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:08 AM (IST)
स्वास्थ्य और सफाई कर्मी समेत 14 नए कोरोना संक्रमित, सैफई में महिला की मौत
स्वास्थ्य और सफाई कर्मी समेत 14 नए कोरोना संक्रमित, सैफई में महिला की मौत

सिरसागंज सीएचसी पर तैनात है स्वास्थ्य कर्मी संक्रमितों का आकड़ा 311 पर पहुंचा

- स्वस्थ्य होकर कोविड हॉस्पिटल से भाजयुमो नेता समेत 15 पहुंचे घर, किया गया स्वागत

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: अनलॉक के बाद रफ्तार पर चले कोरोना का फिर धमाका हुआ। शुक्रवार देर रात तक आई रिपोर्ट में 14 संक्रमित पाए गए। एक जून से अब तक चौबीस घटों में सबसे ज्यादा केस आए हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 15 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमित पाए गए लोगों में नगर निगम का ठेका सफाई कर्मचारी और सिरसागंज के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है।वहीं सैफई में भर्ती महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण का आकड़ा 311 पर पहुंच गया है। स्वस्थ्य होकर लौटने वालों में भाजयुमो नेता भी शामिल हैं। पिछले चौबीस घटे में संक्रमित पाए गए लोगों ने नगर निगम के 25 वर्षीय ठेका सफाई कर्मी का नाम भी शामिल है। यह शहर में चलाए गए सैनिटाइजेशन अभियान में शामिल था। सिरसागंज सीएचसी के पाच कर्मचारियों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शहर के न्यू रामगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक और संत नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी के अलावा हाथवंत क्षेत्र के गाव संदलपुरा निवासी 21 वर्षीय महिला, शहर के आजाद नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, तिलक नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, तथा नगला बरी निवासी महिला की रिपोर्ट संक्रमित मिली। महिला को दो जून को गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर से सैफई रेफर किया गया था, जहा शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के पहले आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाई गई थीं। सैफई से देर शाम शव भिजवाया गया। महिला के पति और परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया जाएगा। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 6 नए केस पॉजिटिव आए हैं, इनमें एक गुजरात से लौटा मजदूर भी है। डीएम चंद्रविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 15 संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर वापस भेजे गए हैं। लोग सावधानी बरतें।

- शिकोहाबाद अस्पताल में आज से होगा कामकाज-

स्वास्थय कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बंद किए गए शिकोहाबाद संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार सुबह से कामकाज शुरू होगा। वहीं सिरसागंज का स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक बार फिर अस्पताल खुलने पर संशय खड़ा हो गया है। गुरुवार को यहा भी अस्पताल बन्द कराया गया था।बंद करा दिया गया था। स्वास्थ्यकर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिरसागंज के अध्यापक नगर के रास्तों को सील कर दिया गया है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि यहा रहने वालों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य कर्मी के परिवार वालों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। जनपद में शुक्रवार को कोरोना एक नजर में-

- कुल संक्रमितों की संख्या-311 - कुल लिए गए सैंपल--5456 - सैंपलों की मिली रिपोर्ट-5116 - ठीक हुए मरीजों की संख्या-217 - कुल हुई मृत्यु---18 - सैंपल रिपोर्ट का इंतजार-340 - एक्टिव केसों की संख्या--65

chat bot
आपका साथी