शहर में आज से रहेगी धार्मिक कार्यो की गूंज

फीरोजाबाद : आने वाले दिनों में सुहाग नगरी में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जगह पर कार्यक्रमों क

By Edited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM (IST)
शहर में आज से रहेगी धार्मिक कार्यो की गूंज

फीरोजाबाद : आने वाले दिनों में सुहाग नगरी में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो जाएगा।

डॉ. जीवाराम चौक स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण महाराज के 117 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह दस बजे गौशाला स्थित क्षेत्र मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा में 101 सौभाग्यवती महिलाएं भाग लेंगीं। कथा व्यास पंडित मुन्नालाल शास्त्री होंगे। श्रीमद भागवत पुराण की अमृत वर्षा होगी। मुख्य यजमान श्रीमती एवं श्री उत्तम चंद्र गुप्ता होंगे। कथा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक दोपहर दो बजे से सायं छह बजे तक मंदिरश्री राधाकिशन के प्रांगण में होगी। कलश यात्रा क्षेत्र मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार होती हुई कथा स्थल पर संपन्न होगी। 20 फरवरी को हवन, यज्ञ पूर्णाहुति, ब्रहमभोज व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

वहीं मंदिर श्री सिद्धेश्वर महादेव धार्मिक आयोजन समिति तिलक नगर के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा व्यास पंडित श्री ब्रजमोहन शास्त्री वृंदावन वाले होंगे। 19 फरवरी को प्रसाद व भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं मां गायत्री ज्ञान महायज्ञ श्रीमाता प्रसाद कलावती देवी डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। सुबह छह बजे से कार्यक्रमों प्रारंभ होंगे, जो सायं साढ़े चार बजे तक जारी रहेंगे। कार्यक्रम को ओउम शरण, नवीन आचार्य सिरसागंज, शिव ¨सह आर्य घिरोर और सत्येंद्र आर्य एटा अपने प्रवचनों से क्षेत्रीय जनता में धार्मिक जागृति पैदा करेंगे।

त्रिदिवसीय वंसत महोत्सव :

इधर अखिल भारतीय देववाणी परिषद द्वारा त्रिदिवसीय वसंत महोत्सव 12 फरवरी से किया जा रहा है। एकादश कुंडीय गायत्री महायज्ञ सुबह आठ बजे से संपन्न होगा। शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा करेंगे। महोत्सव में आधुनिक परिवेश में संस्कृत एवं संस्कृति के स्वरूप पर प्रकाश डालेंगे। आयोजक देवेंद्र शास्त्री, अध्यक्ष डा.एसपीएस चौहान ने कहा है कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के व्याख्यान होंगे।

chat bot
आपका साथी