शव निकलते ही फूट पड़ी अश्रुधार

सिरसागंज (फीरोजाबाद): यह तो होना ही था। आखिरकार ऑपरेशन तलाश का दुखद भरा अंत रहा। करीब 44 घंटों बा

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 08:26 PM (IST)
शव निकलते ही फूट पड़ी अश्रुधार

सिरसागंज (फीरोजाबाद): यह तो होना ही था। आखिरकार ऑपरेशन तलाश का दुखद भरा अंत रहा। करीब 44 घंटों बाद 20 फीट गहरी खाई के दलदल में फंसे डीसीएम चालक का शव निकाला जा सका। शव निकलने के साथ ही वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों से आंसू बहने लगे। चीख पुकार मचने के साथ ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

शनिवार रात करीब नौ बजे डंडियामई निवासी कपिल (26) पुत्र सत्यभान ¨सह डीसीएम के साथ सिरसागंज हाईवे किनार कौरारा के समीप करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गया था। सूचना पर पुलिस ने डीसीएम को तो घटना की रात को ही कुछ समय बाद निकाल लिया था, मगर चालक का कोई पता नहीं चला। डीसीएम में किसी के न होने पर पुलिस संशय में पड़ी और उस पर दर्ज फोन नंबर से जानकारी जुटाई तो पता चला कि चालक कपिल भी दलदल में ही फंसा है। इस पर रविवार सुबह आठ बजे से तलाश शुरू कराई, मगर देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रोशनी की व्यवस्था कर तलाश कराई, मगर उजाला कम होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया था। सोमवार सुबह सात बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पीएसी गोताखोर भी आ गए। सबसे पहले पोकलैंड मशीन से चालक की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की कवायद में पोकलैंड मशीन भी नाकाम रही। चालक की तलाश में हो रही देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ा। कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इस पर ग्रामीणों ने चार ट्रैक्टर लगाए और इंजन के जरिए पानी की निकासी शुरू कराई। मशीनों को दलदल में कामयाबी न मिलने पर पीएसी गोताखोर फिर सक्रिय हुए। करीब चार गोताखोर अपने टायर को शरीर से बांध दलदल में अंदर घुसे। इन गोताखोरों को दलदल के अंदर चालक को तलाशने में काफी दिक्कत हो रही थी। शाम करीब 5.15 बजे चालक की तलाश पूरी हुई। गोताखोरों ने बमुश्किल दलदल के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक को बाहर निकाल पानी आदि से धोया और फिर डॉक्टरों ने चेकअप किया। चालक मृत था। इसी के साथ ही घटना स्थल पर कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। यहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों से आंसू बहने लगे। इस दौरान एसडीएम चंद्रभानु ¨सह, सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत ¨सह, सीओ सिरसागंज संजीव वाजपेयी, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अलावा भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जयवीर ¨सह, इं. अतुल प्रताप ¨सह, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, क्षेत्रीय विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, विजय प्रताप छोटू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, यूथ ब्रिगेट जिलाध्यक्ष योगेंद्र ¨सह यादव सोनू, अशफाक खान, कान्हा यादव, कैलाश यादव आदि मौजूद थे। सपा नेताओं ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

-घर का कमाऊ पूत था कपिल

डीसीएम चालक अपने घर का कमाऊ पूत था। यह मेटाडोर भी खुद की ही थी और वह खुद उसे चलाता था। कपिल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई देवेश 18 और राघव 16 हैं। पिता सत्यभान का कहना है कि बड़ा बेटा घर का ही पूरा खर्च चला रहा था, जिसे भगवान ने उठा लिया। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

देवठान पर होनी थी शादी

सत्यभान ने बड़े बेटे कपिल की शादी सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत मल्हापुर गांव से शादी तय कर दी थी। शादी का मुहुर्त भी देवठान पर निकला था। परिजन शादी की व्यवस्थाओं में अभी से जुटे हुए थे, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

chat bot
आपका साथी