दहेज की खातिर विवाहिता को फंदे पर लटकाया

जसराना : दहेज लोभियों के कारण एक और विवाहिता की जान चली गई। मायका पक्ष को उसका शव फंदे पर झूलता म

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 07:50 PM (IST)
दहेज की खातिर विवाहिता को फंदे पर लटकाया

जसराना : दहेज लोभियों के कारण एक और विवाहिता की जान चली गई। मायका पक्ष को उसका शव फंदे पर झूलता मिला। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ग्राम नगला उदी थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी निवासी श्यामवीर ¨सह ने अपनी पुत्री अल्पना का विवाह चार वर्ष पूर्व विशेष कुमार पुत्र सर्वेश ¨सह निवासी नगला सुजान थाना जसराना के साथ किया था। श्यामवीर ¨सह के अनुसार ससुरालीजन शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में जंजीर और बाइक की मांग करने लगे। कई बार अल्पना के साथ मारपीट भी की गई। कई बार पंचायत हुई और ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि अल्पना को ससुरालीजनों ने फंदे पर लटका दिया है। सूचना पर नगला सुजान आए तो वास्तव में उनकी पुत्री मृत अवस्था में लटकी मिली। ससुरालीजन फरार हो चुके थे। सूचना मिलना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर के साथ ही सास रत्नेश व देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी