ऑटो चालक को गोली मारी, घायल

फीरोजाबाद, (सिरसागंज): थाना क्षेत्र अंतर्गत खतुआमई निवासी दिलीप पुत्र कुशलपाल ऑटो चलाता है। रविवा

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 07:29 PM (IST)
ऑटो चालक को गोली मारी, घायल

फीरोजाबाद, (सिरसागंज): थाना क्षेत्र अंतर्गत खतुआमई निवासी दिलीप पुत्र कुशलपाल ऑटो चलाता है।

रविवार दोपहर करीब दो बजे दिलीप थाना के पीछे खेमगंज में सब्जी लेने गया था। बताते हैं यहां विरोधियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद ऑटो चालक को गोली मार दी। गोली पेट में लगते हुए निकल गई। हाथ में भी चोट आई है। गोली लगने से दिलीप घायल होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी भाग गए। इधर, सब्जी मंडी में दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोग भी भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए घायल को आगरा रेफर कर दिया है। घायल के पिता कुशलपाल ¨सह ने बताया उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

-यह है घटना की वजह

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया करीब दो माह पूर्व दिलीप का चचेरा भाई मनोज यादव गांव रजौरा से एक लड़की को ले गया और कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में मामला रफा-दफा हो गया। उन्होंने बताया रविवार को मनोज और दिलीप यहां सब्जी मंडी किसी काम से आए थे। यहां लड़की पक्ष के लोगों ने मनोज को निशाना बनाते हुए फायर किया, लेकिन गोली दिलीप के लग गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी