लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने श्रमिक को पीटा

फीरोजाबाद, खैरगढ़ : कारखाने से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार श्रमिक से लूट का प्रयास किया गया। श्रमिक

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 06:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 06:27 PM (IST)
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने श्रमिक को पीटा

फीरोजाबाद, खैरगढ़ : कारखाने से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार श्रमिक से लूट का प्रयास किया गया। श्रमिक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। चीख पुकार पर खेतों में काम करने को जा रहे ग्रामीणों को देख बदमाश भाग गए। घायलावस्था में श्रमिक को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ में उपचार कराया।

थाना खैरगढ़ के कुबेरपुर निवासी ज्ञानवीर ¨सह पुत्र जगदीश फीरोजाबाद स्थित एक कारखाने में काम करते हैं। सोमवार शाम को वह काम करने गए थे। रात की ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी नगला नत्थे के समीप चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक लूटने का प्रयास करने लगे। ज्ञानवीर ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसकी चीख पुकार सुन खेतों पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। जिससे लुटेरे बाइक को वहीं पड़ी छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद ज्ञानवीर ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल ज्ञानवीर को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नईम अहमद ने बताया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी