रात में बारिश, दिन में धूप से राहत

फीरोजाबाद: तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार मध्य रात बाद

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 10:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 10:00 PM (IST)
रात में बारिश, दिन में धूप से राहत

फीरोजाबाद: तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार मध्य रात बाद तेज बारिश हुई, जिससे जलभराव हो गया। मौसम खराब होने से हुरियारों को ¨चता सताने लगी है। हालांकि मंगलवार दिन में मौसम खुला और सूर्य देव भी निकले। इससे लोगों को राहत महसूस हुई।

सोमवार मध्य रात बाद आसमान में छाए बादल एकाएक बरस पड़े। बताते हैं करीब एक से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। सुबह लोगों की आंखें खुली तो बूंदाबांदी हो रही थी। आसमान में बादल छाए हुए थे। गलियों में कीचड़ की स्थिति थी। आवागमन बाधित हो गया। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को कीचड़ से होकर गंतव्य को जाना पड़ गया। तीन दिनों से बूंदाबांदी व बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि मंगलवार दोपहर बाद मौसम खुला और धूप भी निकली। बादलों और सूर्य देव के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम खुलने के साथ ही महिलाओं ने कपड़े धो डाले और उन्हें सुखाने को छतों पर डाल दिया। वहीं महिलाएं धूप में शरीर को सेंकती रहीं।

हुरियारों को सताई ¨चता

होली के त्योहार से ऐन पहले मौसम का मिजाज बिगड़ने और बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। शीत हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। रंगों के महापर्व पर बारिश की आशंका को लेकर हुरियारों की योजनाओं पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। हुरियारे खराब मौसम को लेकर ¨चतित दिखाई दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी