ठंड से ठिठके फरियादियों के कदम

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शुक्रवार को कोहरे और ठंड का असर जिला मुख्यालय में भी दिखाई दिया। जो समय

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 08:53 PM (IST)
ठंड से ठिठके फरियादियों के कदम

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शुक्रवार को कोहरे और ठंड का असर जिला मुख्यालय में भी दिखाई दिया। जो समय फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए निर्धारित है। उस समय डीएम कार्यालय के साथ ही विकास भवन के बाहर भी सन्नाटा पसरा रहा।

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार का दिन कुछ अलग था। जिस समय फरियादियों की भीड़ डीएम कार्यालय के अंदर और बाहर नजर आती थी। उस समय कलक्ट्रेट परिसर में बिछी कुर्सियां भी खाली पड़ी हुई थीं। सर्दी के इस मौसम में पहली बार घना कोहरा वातावरण में छा हुआ था। इसके साथ ही ठंड होने के कारण दोपहर 12 बजे तक चंद लोग ही डीएम कार्यालय एवं विकास भवन के आसपास नजर आए। विकास भवन के कार्यालयों में भी ठंड का असर दिखाई दिया। अधिकारी कर्मचारी खामोशी के साथ काम करते नजर आए। कुछ अलाव जलाकर ताप भी रहे थे। ठंड के कारण मंडलायुक्त भी हाथ में दस्ताने पहने नजर आए।

मंडलायुक्त अंदर, फरियादी बाहर से लौटाए

दोपहर 12 बजे के बाद हल्की सी ठंड कम हुई तो कुछ लोग अपनी समस्याएं लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए, लेकिन उन्हें रास्ते से ही लौटा दिया गया। इस समय मंडलायुक्त कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर रहे थे। तभी बाहर बैठे पुलिसकर्मियों ने फरियादियों को लौटा दिया। लोगों को दो बजे के बाद आने की हिदायत दी गई।

इन्हें करना पड़ा इंतजार

निरीक्षण के दौरान टूंडला टोल पर काम कर चुके 50 से अधिक प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को इंतजार करना पड़ा। इन लोगों का कहना है कि वे सेफवेज टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड है। कंपनी द्वारा उन्हें ढाई महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मंडलायुक्त के जाने के बाद ये लोग डीएम से मिल सके। इनके अलावा दहेज उत्पीड़न की शिकार रसूलपुर क्षेत्र के मुहल्ला आसफाबाद निवासी बबिता पत्‍‌नी संजय कुमार भी शिकायत लेकर पहुंची। महिला का आरोप था कि शुक्रवार को उसे ससुरालीजनों ने मारपीट कर निकाल दिया। वहीं रामगढ़ के मुहल्ला उर्दू नगर निवासी जलालउद्दीन मजदूरी न मिलने एवं टूंडला के गांव कुर्रा निवासी संजू पुत्र जनक सिंह बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत न करने की शिकायत लेकर एक बजे करीब जिला मुख्यालय पहुंचे, लेकिन दो बजे तक उनकी डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी।

chat bot
आपका साथी