किसान मोर्चा ने सैकड़ों को ग्रहण कराई सदस्यता

फीरोजाबाद, (टूडला) : प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 07:55 PM (IST)
किसान मोर्चा ने सैकड़ों को ग्रहण कराई सदस्यता

फीरोजाबाद, (टूडला) : प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने एटा रोड पर ऑन लाइन सदस्यता अभियान चलाया। इस अवसर पर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई।

सदस्यता अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष शिवशकर शर्मा ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते आज पूरे विश्व में देश का नाम रोशन हो रहा है। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने जनपद में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें किसान मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा। जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा प्रधानमंत्री ने देश के हर उस व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने की मुहिम छेड़ी है जो अभी तक राजनैतिक दृष्टि से अपने आप को पिछड़ा हुआ महसूस कर रहे थे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। किसानों एवं क्षेत्रीय जनता को टोलफ्री नंबर पर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल, अनंत प्रताप, दुष्यंत जादौन, महेश उपाध्याय, नीलम दिवाकर, बबली गौतम, महीपाल निषाद, शीलेन्द्र प्रताप चौहान, राघवेन्द्र सिंह, पवन बघेल, नरेन्द्र दीक्षित, डा. पूरन सिंह, डा. सुरेश राघव, सुमित कुमार सिंह, यतेन्द्रपाल सिंह, प्रियप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी