कताई मिल यूनियन ने मांगा 1265 कर्मियों का बकाया

जागरण संवादाता फतेहपुर उत्तर प्रदेश कताई मिल इम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:16 PM (IST)
कताई मिल यूनियन ने मांगा 1265 कर्मियों का बकाया
कताई मिल यूनियन ने मांगा 1265 कर्मियों का बकाया

जागरण संवादाता, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश कताई मिल इम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य सोमवार को नहर कालोनी परिसर में एकत्रित हुए। बकाया वेतन भुगतान दिए जाने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और सीएमओ को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण ढंग से अपने हक की मांग करता रहेगा।

सीएम को भेजे गए मांत्र पत्र में जिला अध्यक्ष राम शरण यादव ने कहा कि सहकारी मिल वर्तमान में बंद है। पूर्व में यहां के श्रमिको, कर्मचारियों, मृतक आश्रित विधवाओं के बीआरएस का भुगतान नियमानुसार न करके सभी 1265 कर्मचारियों का भुगतान शासनादेश की अनदेखी करते हुए कर दिया गया है। इसकी गहन जांच कराई जाए और अमानी मूल्य पर बीआरएस दिया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के बकाया दिए जाने की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों ने सरकार के प्रति सहानुभूति रखी है सरकार भी कर्मचारियों के प्रति न्याय की नजर रखते हुए बकाया भुगतान सुनिश्चित करे। इस मौके पर अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी