तिरहार की सड़कें खस्ताहाल, चलना मुहाल

संवाद सूत्र जाफरगंज किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना ही सड़कें व सुगम मार्ग होते है। बुंदेलखंड जैसी समस्याओं से जूझ रहे यमुना कटरी क्षेत्र के बदहाल मार्ग ही उसकी दुर्दशा की तस्वीर बता रहे हैं। तिरहार की तीन प्रमुख सड़कें जर्जर होकर टूट रही हैं। इनमें से एक सड़क में बारिश होने के कारण दलदल भरा है। दो अन्य सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। इनसे बोल्डर उखड़कर चारों ओर फैल रहा है। टूटी सड़कों से आवागमन में मुसाफिरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़कों के पुरसाहाल की मांग उठाई लेकिन अब तक न तो संबंधित विभाग और न ही जन प्रतिनिधियों ने ध्यान दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 06:04 AM (IST)
तिरहार की सड़कें खस्ताहाल, चलना मुहाल
तिरहार की सड़कें खस्ताहाल, चलना मुहाल

संवाद सूत्र, जाफरगंज : किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना ही सड़कें व सुगम मार्ग होते है। बुंदेलखंड जैसी समस्याओं से जूझ रहे यमुना कटरी क्षेत्र के बदहाल मार्ग ही उसकी दुर्दशा की तस्वीर बता रहे हैं। तिरहार की तीन प्रमुख सड़कें जर्जर होकर टूट रही हैं। इनमें से एक सड़क में बारिश होने के कारण दलदल भरा है। दो अन्य सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। इनसे बोल्डर उखड़कर चारों ओर फैल रहा है। टूटी सड़कों से आवागमन में मुसाफिरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़कों के पुरसाहाल की मांग उठाई लेकिन अब तक न तो संबंधित विभाग और न ही जन प्रतिनिधियों ने ध्यान दिया है।

chat bot
आपका साथी