जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, भक्ति का संदेश

संवाद सहयोगी खागा जीटी रोड स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार से प्रारंभ हुई संगीतमयी श्रीराम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:22 PM (IST)
जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, भक्ति का संदेश
जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, भक्ति का संदेश

संवाद सहयोगी, खागा : जीटी रोड स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार से प्रारंभ हुई संगीतमयी श्रीराम कथा से पूर्व मंगल कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ। सिर पर कलश सजाकर सैकड़ों महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ भगवान राम-सीता की झांकी और कलश शोभा का स्वागत किया।

जीटी रोड स्थित मैरिज हाल से प्रारंभ होकर कलश शोभा यात्रा ने नौबस्ता रोड, सराफा बाजार, कैनाल रोड तथा किशुनपुर रोड पर भ्रमण किया। भक्ति गीतों के साथ पीत परिधान धारण किए महिलाओं के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा का कथा स्थल पर पहुंचकर समापन हुआ। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास संत सुशील महाराज ने व्यास मंच पूजन के उपरांत प्रथम दिन की कथा सुनाई। इस मौके पर तारा देवी, यजमान पप्पू केसरवानी, विमला देवी, शारदा प्रसाद, ललित कुमार केसरवानी, मालती देवी, संतोष केसरवानी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी