दिवंगत आरक्षी का गांव में हुआ अंतिम संस्कार, हर आंख नम

संवाद सूत्र नरैनी (फतेहपुर) किशुनपुर थाने के विजयीपुर गांव में शनिवार को दिवंगत आरक्षी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 06:11 PM (IST)
दिवंगत आरक्षी का गांव में हुआ अंतिम संस्कार, हर आंख नम
दिवंगत आरक्षी का गांव में हुआ अंतिम संस्कार, हर आंख नम

संवाद सूत्र, नरैनी (फतेहपुर) : किशुनपुर थाने के विजयीपुर गांव में शनिवार को दिवंगत आरक्षी अशोक दुबे का अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत के पुत्र आशू दुबे ने चिता को मुखाग्नि दी। स्वजन समेत सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनकी आंखें नम रहीं।

महोबा जनपद के पनवाड़ी थाने में तैनात 57 वर्षीय वाहन चालक मुख्य आरक्षी अशोक दुबे की मौत गुरुवार हो गई थी। दम घुटने से आरक्षी की मौत होने की बात कही जा रही है। बताते हैं कि उन्होंने सर्दी से बचने के लिए कमरे के अंदर रूम हीटर चालू कर रखा था। पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत आरक्षी का शव बीती रात्रि उनके पैत्रक गांव पहुंचा था। दिवंगत के दरवाजे पर शनिवार सुबह शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। पत्नी शैलकुमारी, पुत्र आशू दुबे तथा पुत्री दीपांजलि का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी