पात्रता पर अब भी शक, फिर से होगा पात्रों का सत्यापन

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सस्ते दाम पर अनाज उठा रहे सवा चार लाख परिवारों की पात्रता पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 10:50 PM (IST)
पात्रता पर अब भी शक, फिर से होगा पात्रों का सत्यापन
पात्रता पर अब भी शक, फिर से होगा पात्रों का सत्यापन

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सस्ते दाम पर अनाज उठा रहे सवा चार लाख परिवारों की पात्रता पर शासन का शक बरकरार है। जिसके चलते एक बार फिर से पूरे नवंबर डोर टू डोर अभियान चला कर सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर सत्यापन के लिए गांव में लेखपाल व पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्र में निकाय कर्मचारियों को लगाया गया है।

पांच माह पहले जिले के सवा चार लाख राशनकार्ड धारकों का सत्यापन हुआ। इसमें 50 हजार यूनिट निरस्त हुईं। 2500 राशन कार्ड नए बने। वहीं हाल में बीते तीन माह से राशन नहीं उठाने के कारण राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। इस पर शासन ने अपात्रों को हटाने के लिए 30 नवंबर तक सत्यापन कराने और पात्र निराश्रित, विधवा, दिव्यांग व गरीबों का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। एक नजर में राशनकार्ड

पात्र गृहस्थी कार्ड - 4,24,460

अन्त्योदय कार्ड - 36,789

गेहूं आमद - 63,630 क्विंटल

चावल आमद - 43030 क्विंटल

किरोसिन आयल - 908400 हजार लीटर

गेहूं का मूल्य - 2 रुपये प्रति किग्रा

चावल का मूल्य - 3 रुपये प्रति किग्रा ---------

डीएम के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका कर्मियों व ग्रामीण क्षेत्र में लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारियों को सत्यापन में लगाया गया है। दीपावली के बाद डोर-टू-डोर सत्यापन युद्ध स्तर पर शुरु किया जाएगा।

- अंजनी कुमार ¨सह, जिला पूर्ति अधिकारी

chat bot
आपका साथी