किशुनपुर यमुना घाट में वसूली के विरोध में प्रदर्शन

दिनांक - 21 अक्टूबर - सोमवार वर्षा संभावित - 00 एमएम अधिकतम तापमान - 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान - 23 डिग्री सेल्सियस आद्रता - 70 /50 प्रतिशत हवा की गति - 5.3 किमी प्रति घंटा हवा की दिशा - दक्षिणी-पश्चिमी मौसम का पूर्वानुमान - बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावनाएं नहीं है। नोट पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विभाग के अनुसार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:18 AM (IST)
किशुनपुर यमुना घाट में वसूली के विरोध में प्रदर्शन
किशुनपुर यमुना घाट में वसूली के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : किशुनपुर-दांदौ यमुना घाट में अवैध रूप से की जा रही पथकर वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बुंदेलखंड आजाद सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि इसे न रोका गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। डीएम संजीव कुमार को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली की जा रही है। स्टीमर व सरकारी नाव न लगाकर प्राइवेट नावों से प्रति व्यक्ति बीस रुपये, साइकिल सवार से 40 रुपये व मोटर साइकिल सवार से आने-जाने के साठ रुपये लिए जा रहे है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। किशुनपुर बाजार करने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में बांदा जनपद के गांवों के लोग यमुना पार कर आते हैं। इस घाट से रायबरेली, प्रयागराज, सतना व मैहर के लिए लोगों का बड़ी संख्या में आना-जाना रहता है। इस मौके पर आजाद सेना के अध्यक्ष प्रमोद आजाद, मनोज कुमार, कमल किशोर, दूलीचंद्र प्रजापति, परमेश कुमार, आदि रहे। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी