पैनल में लगी आग, साउथ सिटी की बिजली आपूर्ति बाधित

जागरण संवाददाता फतेहपुर गर्मी के बढ़ने के साथ ही संसाधन भी समस्या की चपेट में आ रहे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:14 PM (IST)
पैनल में लगी आग, साउथ सिटी की बिजली आपूर्ति बाधित
पैनल में लगी आग, साउथ सिटी की बिजली आपूर्ति बाधित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गर्मी के बढ़ने के साथ ही संसाधन भी समस्या की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह पहर आठ बजे राधानगर संप्रेक्षण केंद्र में लगे आग के पैनल में आग लग गई। इससे साउथ सिटी सहित तीन फीडरों की आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही है। 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में बिजली की आपूर्ति न मिलने से जनता बिलबिला उठी।

बिजली आपूर्ति लगातार संकटों में घिरती जा रही है। लोकल फाल्ट, शट डाउन आदि के चलते दिनभर बिजली की लुकाछिपी चलती रहती है। जिससे गर्मी के मौसम में आपूर्ति पाने में दिक्कत आरही है। समस्या के सुधारने में कर्मियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। पूरे शहर की आपूर्ति राधानगर के बड़े पावर हाउस से है। सुबह पहर यहां पर लगे एक पैनल में स्पार्किग के चलते आग लग गई। इससे शाह, राधानगर रुरल, राधानगर टाउन की बिजली सुबह 8:28 बजे बाधित हो गई। दिक्कत आने पर अफसर मैकेनिकों के संग पहुंचे और समस्या दूर कराने में जुट गए। पहले फीडर की आपूर्ति 4:30 बजे बहाल हो पाई। इसके बाद शेष दो फीडरों की आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता रामसनेही यादव ने बताया कि राधानगर पावर हाउस के अंदर टेक्निकल दिक्कत आई थी। जिसके चलते तीन फीडर प्रभावित रहे हैं। शाम तक सभी तीनों फीडरों की बिजली व्यवस्था पटरी पर आ सकी।

chat bot
आपका साथी