नोटा भी खूब लड़ा, चौथे स्थान पर आया

जागरण संवाददाता फतेहपुर लोकसभा चुनाव के दस प्रत्याशियों में नोटा ने चौथा स्थान पाकर सबक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:18 AM (IST)
नोटा भी खूब लड़ा, चौथे स्थान पर आया
नोटा भी खूब लड़ा, चौथे स्थान पर आया

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : लोकसभा चुनाव के दस प्रत्याशियों में नोटा ने चौथा स्थान पाकर सबको चौंका दिया। 24 वें चक्र तक की गणना में 9,89,949 मतों की गिनती का काम पूरा हुआ तो नोटा को 13,876 मत हासिल हुए। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि नोटा के वोटों में अधिकांश हिस्सा सरकारी कर्मचारियों का है। कर्मचारी संगठनों ने चुपचाप संकेत दिया था कि पुरानी पेंशन पर राजनीतिक दलों का सहयोग नहीं है, इसलिए कर्मचारी नोटा का बटन दबाएं। इसका असर भी दिखा। नोटा दबा कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी