नारद मोह और राम जन्म लीला का मंचन

संवाद सूत्र नरैनी विजयीपुर ग्राम पंचायत में 221 वर्ष प्राचीन रामलीला का आरंभ रविवार रात नार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 07:27 PM (IST)
नारद मोह और राम जन्म लीला का मंचन
नारद मोह और राम जन्म लीला का मंचन

संवाद सूत्र, नरैनी : विजयीपुर ग्राम पंचायत में 221 वर्ष प्राचीन रामलीला का आरंभ रविवार रात नारद मोह व राम जन्म की लीला से हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से जुड़ी लीलाओं का मंचन देखने के लिए पंडाल में सैकड़ों की संख्या में दर्शक रहे।

कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मैदान में एक सप्ताह तक भगवान राम के जीवन पर आधारित विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा। प्रथम दिन नारद मोह तथा भगवान राम के जन्म की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। बताया कि स्थानीय तथा बाहरी कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए विजयीपुर ग्राम पंचायत के अलावा आस-पास के गांवों से लीला प्रेमी पहुंच रहे हैं। कमेटी अध्यक्ष रोहित दास गोस्वामी, प्रबंधक जनार्दन दीक्षित, संरक्षक रोहित सिंह तोमर, अवधेश यादव, उदय प्रताप कश्यप, करुणा निधान, सुरेश पासवान, अंकित चौहान, मन्नू दीक्षित आदि लोग दर्शकों की व्यवस्था में रहे।

chat bot
आपका साथी